BREAKING

देश-दुनियाविविध

यूपी में लोगों को डराने वाले आज खुद डरे हुए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (ए)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में भय देने वाले आज खुद भयभीत हैं। प्रदेश में सुरक्षा के विश्वास का माहौल बनने से ही आज हर उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है। राज्य वही है, तंत्र वही है, संसाधन वही हैं बस सरकार बदल गई है। अब ऐसी सरकार है जो सकारात्मक दृष्टिकोण से विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी रविवार को गोरखपुर क्लब में गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच व चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 580 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ नगर निगम का बांड लिस्ट करने के लिए अपने मुंबई दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से हो रहे वैकासिक परिवर्तन से लोगों की धारणा बदली है। उद्यमी, व्यापारी, फिल्ममेकर जो भी उनसे मिलने आया उसने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर के मूल निवासी एक फिल्ममेकर के अपने गृह जनपद के कैराना भ्रमण के दौरान बताए गए सुरक्षा के सकारात्मक अनुभव को भी साझा किया।

नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए बनवा रहे सॉफ्टवेयर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए सॉफ्टवेयर बनवाया जा रहा है। बहुत शीघ्र इसकी शुरुआत आईएएस-आईपीएस कोचिंग के क्षेत्र में होने जा रही है। अब नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि कभी पिछड़ा कहा जाने वाला पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास कार्यो से प्रतिस्पर्धा में खड़ा होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास विकास हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास कार्यों में संस्थाओं को जवाबदेही के साथ जोड़ा गया है।

पहले बताते थे काल्पनिक, अब कहते हैं सबके राम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोध दलों पर तंज कसते हुए कहा कि राममंदिर आंदोलन में जो प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताते थे, वही आज हरेक क्षेत्र में फेल होने पर कहते हैं कि राम तो सबके हैं। भगवान करे कि यह सद्बुद्धि बनी रहे। 

कोरोना पर नियंत्रण व वैक्सीन के लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ
सीएम योगी ने कोरोना ओर नियंत्रण और दो वैक्सीन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है जहां दो वैक्सीन पर सफलता मिली है। प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में सबको समान रूप से निशुल्क सेवा दी गई। 5.73 लाख लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन जनसहयोग से हुआ। अब सब कुछ रूटीन में है लेकिन हमें सतर्कता बनाए रखनी होगी।

Related Posts