BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी का स्पेशल इंटरव्यू, देखे और सुने की पीएम ने क्या कुछ कहा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज आज से हो है, 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है, वहीं मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूज एजेन्सी ANI को इंटरव्यू दिया है…

 

नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज गुरूवार से हो रहा है। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है. वहीं मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूज एजेन्सी ANI को इंटरव्यू दिया है। स्मिता प्रकाश को दिए गये अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने तामाम मुद्दों पर अपनी राय रखी है. यहां पढ़े पीएम मोदी के इंटरव्यू की सभी जरूरी बातें।

पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में अखिलेश यादव और जंयत चौधरी पर भी जमकर निशाना साधा. हमने पहले भी दो लड़कों का खेल देखा था। उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने ‘गुजरात के दो गढ़े (गधे)’ शब्दों का प्रयोग किया. यूपी ने उन्हें सबक सिखाया। अखिलेश यादव के बयान यूपी में योजनाएं भाजपा की नहीं हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है, इस पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे. 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे।

वहीं पीएम मोदी ने लखीमपुर खीरी मामले भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी. जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी सरकार ने सहमति दी. राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है. पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी. जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी सरकार ने सहमति दी. राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है।

हम 2014 में जीते थे, फिर हमें 2017 यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव फिर से जनता ने चुना. इसलिए पुराने सिद्धांत यूपी में लगातार चुनावों में अपनी जीत को नहीं दोहराने वाली पार्टी को यूपी ने खारिज कर दिया है. पीएम ने आगे कहा कि जनता ने हमें 2014, 2017 में हमें स्वीकार किया और 2019 वे हमारा काम देखकर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी हमें स्वीकार करेंगे।

Related Posts