BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का कैशियर गिरफ्तार, ग्राहक का पैसा जमा नहीं कर किया था ठगी

ठगी करने वाले बैंक कैशियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चैतमा के कैशियर प्रार्थी के 35000 रुपए धोखाधड़ी किया…

कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रार्थीया शुशीला बाई पति गणेश राम कवर उम्र 36 वर्ष साकिन भोडकच्छार पटपरा पुसके चैतमा के द्वारा दिनांक 01/07/2023 को पु. स. के. चैतमा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

दिनाँक 30/11/2022 को प्रार्थिया अपने यूनियन बैंक शाखा चैतमा के बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रूपये बैंक जमा पर्ची भरकर कैशियर आरोपी पंचू राम कुर्रे के समक्ष पेश की थी जो कैशियर पंचु राम कुर्रे द्वारा प्रार्थियां को 35000 रूपये जमा करने का पावती देकर भेज दी थी।

प्रार्थियाँ 3 महीने बाद अपने खाता से पैसा निकालने हेतु बैंक आकर आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाही जो पता चला की प्रार्थियां के खाते में पैसा ही नहीं है तब ठगी होने का अहसास होने पर प्रार्थियां कैशियर पंचू राम कुर्रे से संपर्क करने पर गोलमाल जवाब देकर प्रार्थियां को गुमराह करने के रिपोर्ट पर हालत को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी पाली अभिनव कांत सिंह चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश कुमार जोगी को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे की पतासाजी करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे 5 महीने से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 25/11/23 को साइबर सेल कोरबा की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

आरोपी:- पंचू राम कुर्रे पिता स्व. लाल दास कुर्रे उम्र 49 वर्ष साकिन बगीचापरा अमेरी सकरी, जिला बिलासपुर।

Related Posts