BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवा IPS उदित पुष्कर छात्रों को देंगे कैरियर गाइडेंस, आज जिला गंथ्रालय में होगा आयोजन

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को जिला ग्रन्थालय में कैरियर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों से रूबरू होकर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दे रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार 28 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से जिले में पदस्थ आईपीएस उदित पुष्कर छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सिन्हा की विशेष पहल पर रायगढ़ जिला में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी एवं रोजगार के अवसरों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग कक्षायें जिला ग्रंथालय रायगढ़ में संचालित किए जा रहे हैं, इसके साथ ही वर्तमान में जिला ग्रंथालय रायगढ़ में पीएससी की कोचिंग कक्षायें भी संचालित हो रही हैं।

जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर व प्रतियोगी माहौल प्रदान किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत पिछले हफ्ते जिले में पदस्थ सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव ने छात्रों का मार्गदर्शन किया था।

Related Posts