BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल समिति भिलाई के द्वारा भव्य दशहरा आयोजन, हनुमान जी की मनमोहक झाकियां होगी आकर्षक का केंद्र

भिलाई। यू तो युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, समिति से भिलाई दुर्ग वासी अनभिज्ञ नहीं है जो अपने भव्य दशहरा आयोजन के लिए प्रख्यात है। विगत 27 वर्षों से अपने दशहरा आयोजन से लोगों हृदय में अपना स्थान बना चुके युवा खेल एवम संस्कृत मंडल द्वारा इस बार प्रथम वर्ष दुर्गा पूजन का भी आयोजन किया जा रहा जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने दी।

श्री केशवलू ने दुर्गा पूजा आयोजन के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रथम वर्ष के आयोजन में समिति द्वारा मां के भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं जिसमे मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है जिसमें नव दिन मां विराजेंगी। समिति द्वारा श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मन मोहने वाली भव्य झांकियां भी बनाई गई है। माता की 9फीट की मूर्ति होगी साथ ही प्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी दुबे अपनी प्रस्तुति देंगी।

आगे जानकारी देते हुए बताया गया की नित्य पूजा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवम संध्या 6:30 बजे आरती
की जायेगी जिसमे उपस्थित हो मां के भक्त आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। समिति द्वारा इस वर्ष प्रथम बार गणेशोत्सव का भी आयोजन किया गया था। जिसको भक्तों द्वारा खूब सराहा गया। समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने दुर्गा पूजा एवम दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भक्तगणों से अनुरोध किया की, जिस प्रकार भिलाई दुर्ग वासियों के समर्थन ने दशहरा पर्व को इतना भव्य रूप दिया उसी भांति दुर्गा पूजा में भी भक्तों का समर्थन प्राप्त करने की अपेक्षा है।

समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवालू के साथ समिति के पदाधिकारी जी अमर, एम एमानुएल, रविन्द्र सिंह, संतोष सिंह, वी शिवराम, बी पद्मनाभन एवम टी शंकर, योगेंद्र कुमार, सुदीप अग्रवाल, हरिशंकर, वशिष्ठ वर्मा उपस्थित थे।

Related Posts