BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवा कांग्रेस ने प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन ऊर्जा पार्क में किया श्रमदान

भिलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व आल इंडिया ट्रेनिंग टीम प्रभारी सीताराम लांबा के निर्देश पर दुर्ग जिला के युवा नेताओं ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी व छत्तीसगढ़ के ट्रेनिंग प्रभारी असरफ हुसैन के नेतृत्व में रायपुर के ऊर्जा पार्क में श्रमदान किया। दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग प्रभारी अमित जैन ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा में से एक विचारधारा सेवा भाव भी है जिसके तहत सभी युवा साथियो के साथ सुबह 7 बजे से 8 बजे तक ऊर्जा पार्क में साफ सफाई करके श्रमदान कर सेवा किया गया। दुर्ग संभाग प्रभारी अमित जैन के साथ श्रमदान करने वालो में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव जयंत देशमुख, प्रदेश सचिव संदीप वोरा, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया चैयरमैन अनूप वर्मा, दुर्ग जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, दीक्षा पांडेय, विद्या यादव सहित दुर्ग संभाग व प्रदेश से सैकड़ो युवा नेता उपस्थित थे।

Related Posts