BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवती से जबरदस्ती छेड़छाड़, रास्ता रोककर अश्लील गाली देने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई 03। पुरानी भिलाई थाना आकर एक युवती ने थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज को लिखित शिकायत दी कि एक लड़के द्वारा उसके साथ छेडछाड कर उसका पीछा कर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर, रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है साथ इंस्टाग्राम मे उलजलुल मैसेज किया जा रहा है जिससे वो मानसिक तौर पर परेशान है।

युवती की लिखित शिकायत की, शिकायत की जानकारी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को दी, जिसके निर्देश पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक: 267/25, धारा: 78 (1)(ii), 351(2), 74, 296, 126 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने लिखित में शिकायत की है कि उसके साथ आरोपी जुनैद शेख ने उसके साथ छेड़छाड़, अश्लील गाली गलौच, रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी है। युवती को इंस्टाग्राम में मैसेज कर परेशान करना, युवती के घर के आस पास आकर उसको फॉलो करता है। जिसपर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी युवती को उसके पीजीडीसीए क्लास के बाहर खड़ा रहता था, जिसके कारण युवती क्लास जाना बंद कर दी, इंस्टाग्राम में आरोपी को ब्लॉक करने पर आरोपी युवती की बहन और दोस्तो को धमकी भरा मैसेज करने लगा। जब युवती सिलाई सेंटर जाती तो आके धमकी देता था, गुलाब का फूल लेके रोड मे तमाशा कर कहा कि शादी करना चाहता हूं।

आरोपी युवती के भाई को सहेली को भी जान से मार कर फेकने की धमकी दिया और युवती के डराने के लिए उसके बगल से तेज रफ्तार से बाइक लेकर जाता, जिसके कारण युवती एक बार रोड पर गिर भी गई थी। इन सब हरकतों से युवती पीछे एक साल से परेशान थी, जिसके बाद आज आरोपी के खिलाफ अपराध कराई। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने महिला संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को चंद घंटों में ही धरदबोचा और न्यायालय में पेश किया।

आरोपी: जुनैद शेख पिता नसीम शेख, उम्र 22 वर्ष, पत्ता: गांधी नगर, आजाद चौक, भिलाई 03

Related Posts