BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

युजवेंद्र चहल का लखनऊ में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 विकेट लेकर रचा इतिहास, भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच लखनऊ में खेला गया. इस मैच में युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया…

लखनऊ (ए)। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच लखनऊ में खेला गया. इस मैच में युजवेंद्र चहल को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. इस मैच में उन्होंने एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया. चहल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. चहल ने इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 91 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।

लखनऊ में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले युजवेंद्र चहल के नाम पर 90 विकेट दर्ज थे, जो भुवनेश्वर कुमार के बराबर थे. लेकिन दूसरे टी20 में एक विकेट लेकर चहल ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मैच में उन्होंने 2 ओवर में महज़ 4 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका. चहल ने अपने इस शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज़

भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 91 विकेट लिए हैं. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार 90 विकेट से साथ दूसरे, आर अश्विन 72 विकेट के साथ तीसरे, जसप्रीत बुमराह 70 विकेट के साथ चौथे और हार्दिक पांड्या 65 विकेट से साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है।

युजवेंद्र चहल- 75 टी20 इंटरनेशनल मैच, 74 पारियां- 91 विकेट.
भुवनेश्वर कुमार- 87 टी20 इंटरनेशनल मैच, 86 पारियां- 90 विकेट.
आर अश्विन- 65 टी20 इंटरनेशनल मैच, 65 पारियां- 72 विकेट.
जसप्रीत बुमराह- 60 टी20 इंटरनेशनल मैच, 59 पारियां- 70 विकेट.
हार्दिक पांड्या- 86 टी20 इंटरनेशनल मैच, 75 पारियां- 65 विकेट.

अब तक ऐसा रहा चहल का करियर चहल भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 72 वनडे और 75 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. वनडे मैचों में उन्होंने 27.13 की औसत से कुल 121 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 75 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए चहल ने 24.68 की औसत और 8.14 की इकॉनमी से 91 विकेट अपने नाम किए हैं।

Related Posts