BREAKING

Uncategorised

यातायात पुलिस की नई पहल अब Whatsapp से भी भेजेगी e-challan नोटिस

रायपुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ई चालान नोटिस जारी होने वाले उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों को चालान पटाने मे हो रही सुविधाओं को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ़ शेख द्वारा online payment की सुविधा चालू करने के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा वेब साइट WWW.ECHALLAN PARIVAHAN.GOV.IN बनाया गया है जिसमें उल्लंघन कर्ता वाहन चालक घर बैठे अपना ई चालान पटा सकता है।

लॉकडाउन से पहले ई चालान जारी होने पर उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के घर नोटिस भेजी जा रही थी तथा उल्लंघन करता वाहन चालक यातायात कार्यालय उपस्थित होकर अपना ई चालान पटाते थे किंतु कोविड-19 महामारी आने के बाद से चालान पटाना बंद हो गया था जिसके कारण उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के मोबाइल पर बार बार s.m.s. तथा वॉइस कॉल जाने से परेशानी हो रही थी । अतः उल्लंघन कर्ता वाहन चालको की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए Online payment सुविधा चालू किया गया जिसमें विगत 15 दिनों में 500 से अधिक उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों द्वारा चालान पटाया गया ।

लॉकडाउन के पूर्व कर्मचारी लगाकर उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के घर के पते पर जाकर नोटिस तामिल किया जाता था किंतु लॉकडाउन के उपरांत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व कर्मचारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के मोबाइल पर s.m.s., वॉयस कॉल तथा व्हाट्सएप्प के माध्यम से e-challan नोटिस भेजने की कार्यवाही की जा रही है। विगत 15 दिनों में 2500 से अधिक उल्लंघन कर्ताओ के मोबाइल फोन पर ई चालान नोटिस भेजी जा चुकी है जिसमें से 500 से अधिक उल्लंघन कर्ता Online/offline अपना चालान पटा चुके हैं।

Related Posts