BREAKING

Uncategorised

यातायात जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में लोगो को किया गया जागरूक

गुण्डरदेही। थाना गुण्डरदेही व यातायात पुलिस बालोद के तत्वाधान में आज दिनांक 5/02/21 को यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में शहीद कौशल महाविद्यालय गुण्डरदेही के छात्र छात्राओ ने भाग लिया। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर धमतरी चौक में पहुंची जहां पर आम जन को साउंड सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदर्भ में बताया गया बाद बस स्टेंड पहुंच कर रैली का समापन किया गया। रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रद्धा चंद्राकर, प्राध्यापक निगार अहमद, श्री चवले व अन्य स्टाफ यातायात बालोद के बल व थाने के पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी रोहित मालेकर उपस्थित थे।

Related Posts