BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

यह क्षण कूटनीति कर अनर्गल बयानबाजी का नहीं, सरकार के साथ कमर कसकर खड़ा रहने का है : स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

रायपुर। दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आए देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कश्मीर के पहलगाम की घटना से पूरा देश मर्माहत है। आतंकवादियों के द्वारा किए इस कायराना हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की राजनीतिक दलों को आपसी मतभेद भुलाकर सरकार के साथ कमर कसकर खड़ा रहना चाहिए।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की यह क्षण कूटनीति कर अनर्गल बयानबाजी का नहीं है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की जनता को सरकार पर पूरा विश्वास है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा धर्म पूछकर गोली मारने वाले विकृत मानसिकता के घृणित शिखण्डियों के खिलाफ पूरे संसार के लोगों को एकजुट होना होगा।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश के लोगों से धैर्य और संयम बनाकर रहने की अपील की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद अपनी विदेश यात्रा को संक्षिप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौटे यह लोगों के प्रति उनके संवेदनशील भावना को प्रमाणित करता है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने राजनीतिक दलों से अपील किया की बहुत समय है राजनीति के किए अभी देश के साथ खड़ा रहने का वक्त है।

Related Posts