BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

यशस्वी इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले बने 5वें भारतीय, गांगुली के क्लब में हुए शामिल

यशस्वी ने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा…

 

 

नईदिल्ली (ए)। इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया। इसी के साथ वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ा। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

23 वर्षीय यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शतक से पहले 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, अब शतक लगाकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए और सौरव गांगुली के क्लब में शामिल हो गए।

यशस्वी अर्धशतक लगाने के साथ ही रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। इंग्लैंड में टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड शास्त्री के नाम है। उन्होंने 1982 में 20 साल 42 दिन की उम्र में इंग्लैंड में पचासा लगाया था। वहीं, यशस्वी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। यशस्वी ने 23 साल 174 दिन की उम्र में ऐसा किया है। सैयद मुश्ताक अली ने 1936 में 21 साल 221 दिन की उम्र में और सुनील गावस्कर ने 1971 में 22 साल 12 दिन की उम्र में इंग्लैंड में अर्धशतक लगाया था।

इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रन बल्लेबाज जगह साल
146 मुरली विजय ट्रेंट ब्रिज 2014
133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952
131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996
129* संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
100* यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025

 

Related Posts