BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

यदि आपको बैंक से संबंधित काम है तो जल्द निपटा ले क्योंकि अप्रैल में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

दो दिनों के हड़ताल के बाद 30 मार्च को बैंक खुलेंगे. शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर कुल चार दिन बैंक बंद रहे. दो दिनों के बाद नया महीना आने वाला है यानी हम अप्रैल में प्रवेश कर जाएंगे. तो आइए एक नजर डालते हैं कि अप्रैल 2022 में कितने दिन बैंक बंद रहने वाला है….

नईदिल्ली (ए)। यदि आपको बैंक से संबंधित काम है और आप इसके लिए बैंक जाकर अपना काम करवाते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, दो दिवसीय हड़ताल के बाद बुधवार को बैंक खुल जाएंगे. यानी 30 मार्च से बैंक खुलेंगे उसके एक दिन के बाद नया महीना शुरू हो जाएगा. अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे. आइए एक नजर डालते हैं अप्रैल में होने वाली छुट्टियों पर…

ये है अप्रैल में छुट्टियों की लिस्ट

-1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग (आइजोल, चंडीगढ़, शिलॉन्ग, शिमला को छोड़कर हर जगह बैंक बंद) की वजह से काम काज नहीं होगा।

-2 अप्रैल को गुडी पड़वा/उगाडी फेस्टिवल/पहला नवरात्र/तुलुगु न्यू ईयर का दिन/साजीबू नॉन्गमापनबा (बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर में बैंक बंद)।

-3 अप्रैल को रविवार पड़ रहा है जो साप्‍ताहिक छुट्टी है।

-4 अप्रैल को सरहुल (रांची में बैंक बंद)।

-5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम का जन्मदिवस (हैदराबाद में बैंक बंद)।

-9 अप्रैल को माह का दूसरा शनिवार है जिसकी वजह से बैंक बंद रहेगा।

-10 अप्रैल को रविवार पड़ रहा है जो साप्‍ताहिक छुट्टी है।

-14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/वैसाखी/तमिल न्यू ईयर डे/चेराओबा/बीजू फेस्टिवल/बोहाग बिहू (शिलॉन्ग व शिमला को छोड़कर हर जगह बैंक बंद)।

-15 अप्रैल को गुड फ्राइडे/बंगाली न्यू ईयर डे (नबाबर्षा)/हिमाचल डे/विशू/बोहाग बिहू (जयपुर, जम्मू, श्रीनगर को छोड़कर हर जगह बैंक बंद)।

-16 अप्रैल को बोहाग बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)।

-17 अप्रैल को रविवार पड़ रहा है जो साप्‍ताहिक छुट्टी है।

-21 अप्रैल को गारिया पूजा (अगरतला में बैंक बंद)।

-23 अप्रैल को माह का चौथा शनिवार जिसकी वजह से बैंक बंद रहेगा।

-24 अप्रैल को रविवार पड़ रहा है जो साप्‍ताहिक छुट्टी है।

-29 अप्रैल को शब ए कादर/जमात उल विदा (जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद)।

छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई करता है जारी- यहां आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. आरबीआई साल की शुरुआत में ही बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट बनाता है और उसे जारी करने का काम करता है. इसमें राज्य के हिसाब से छुट्टियां शामिल रहती हैं।

Related Posts