दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में टीटी को गिरफ्तार कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। अपराध दर्ज होने के तुरंत बाद मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 13 मई 2021 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राहुल राजपूत के घर पूर्व में सन 2019 में घर का कामकाज करती थी, की सन 2020 में काम छुड़ा दिए थे कि जो कपड़ा धोने के लिए घर पर बुलाया, प्रार्थिया आरोपी के घर पर कपड़ा धो कर जाने लगी कि आरोपी द्वारा प्रार्थिया को ऐसे कैसे जाएगी कह कर इससे शारीरिक संबंध बनाया और धमकी दिया कि इस बात को किसी को नहीं बताना नहीं तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/2021 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 18 मई 2021 को आरोपी राहुल कुमार राजपूत पिता राजीव रंजन सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन कर्मचारी नगर के पास, सूर्य नगर, सड़क नंबर दो आरती राव का किराए का मकान दुर्ग में जाकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्रवाई में एएसआई बेबी नंदा आरक्षक अलाउद्दीन शेख एवं थाना पेट्रोलिंग की भूमिका सराहनीय रही।














