BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोबाईल चोरी के आरोपी सहित खरीदार हुए गिरफ्तार, घर से किये मोबाइल चोरी, रिमांड पर भेजे गए

बालोद। घटना थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है दिनांक 20.03.2020 की है प्रार्थी कुलेश कुमार एवं उसकी पत्नी अपने घर वार्ड न0 5 ग्राम पैरी से निकलकर सुबह 10.30 बजे घर में ताला लगाकर खेत में काम करने चले गये थे। शाम को वापस आने पर देखा कि घर में लगे ताला को तोडकर बगल की खिडकी में रख दिया है। घर के अंदर जा के देखे तो घर के कमरे में रखे अलमारी का ताला को तोडकर 2000 रूपये चोरी कर लिये एवं अलमारी के ऊपर रखे माइक्रोमैक्स मोबाईल कीमती 3250 रूपये एवं जीवो कम्पनी का मोबाईल 8750 रूपये चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के थाना आकर रिपोर्ट करने पर धारा 454,380,411 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सायबर सेल से तकनीक सहायता प्रदाय कर मोबाईल चोरी के आरोपी पुरूषोत्तम विश्वकर्मा एवं खरीदार झग्गर यादव एवं गुमान विश्वकर्मा के कब्जे से मोबाईल जप्त कर सभी आरोपीगण को गिरफतार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपीगण—

  1. पुरूषोत्तम विश्वकर्मा पिता कृष्णा विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड न0 14
    ग्राम चैनगंज थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (चोरी का मुख्य आरोपी)
  2. झग्गर यादव पिता लतखोर यादव उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड न0 15
    ग्राम चैनगंज थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (खरीदार)
  3. गुमान विश्वकर्मा पिता विष्णु विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड न0 14
    ग्राम चैनगंज थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (खरीदार)
    सम्पति —
    01 नग माइक्रोमैक्स मोबाईल कीमती 3250 रूपये एवं
    01 नग जीवो कम्पनी का मोबाईल कीमती 8750 रूपये

Related Posts