BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मोबाइल बंद रखने और कॉल रिसीव नहीं करने पर SSP ने 16 चौकियों पर बैठाई जांच, सीयूजी नंबरों पर एसएसपी ने फोन कराए तो सच आया सामने

एसएसपी ने 16 चौकियों पर विभागीय जांच बिठाते हुए कहा कि समय-समय पर सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर चेक कराए जाएंगे…

 

अलीगढ़ (ए)। अलीगढ़ जनपद के पुलिस चौकियों को दिए गए सीयूजी नंबरों पर एसएसपी ने फोन कराए, तो सच्चाई सामने आ गई। 16 चौकियों के सीयूजी नंबर नहीं लगे, कोई बंद था, तो किसी ने फोन ही नहीं उठाया। इस पर एसएसपी ने इन 16 चौकियों पर जांच बिठा दी।

 

अलीगढ़ जनपद की सभी चौकियों को जनता और पुलिस के संवाद को बढ़ाने के मकसद से सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए गए थे. मगर शिकायत मिली कि फोन उठता नहीं है. इस पर अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी चौकियों के नंबरों को चेक करने के लिए फोन मिलवाए, तो 16 चौकियों के सीयूजी नंबर ऐसे निकले जो नहीं उठे, बंद थे या लगे नहीं. इस बात पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इन 16 चौकियों के प्रभारियों पर विभागीय जांच बिठा दी है. अलीगढ़ में बतौर एसएसपी चार्ज संभालने के बाद कलानिधि नैथानी ने पिछले साल अप्रैल में जिले की सभी चौकी के प्रभारियों को सीयूजी नंबर आवंटित किए थे और उनकी जवाबदेही तय की गई थी. अलीगढ़ में ऐसा पहली बार हुआ था।

 

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 16 चौकियों पर विभागीय जांच बिठाते हुए कहा कि समय-समय पर सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर चेक कराए जाएंगे. यदि चेकिंग के दौरान कोई बंद मिला, खराब मिला या कॉल रिसीव नहीं हो पाई, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

इन चौकियों पर गिर सकती है गाज-

  • अचल ताल चौकी, गांधी पार्क
  • तुर्कमान गेट चौकी
  • गांधी पार्क चौकी
  • अमीर निशा चौकी, सिविल लाइंस
  • जिला कारागार चौकी, सिविल लाइंस
  • ज्वालापुरी चौकी, क्वार्सी
  • अतरौली गेट चौकी
  • बुढ़ासी चौकी, हरदुआगंज
  • साधु आश्रम चौकी, हरदुआगंज
  • पाली चौकी
  • अकराबाद चौकी
  • विजयगढ़ चौकी
  • गोरई चौकी, इगलास
  • पला चांद चौकी, खैर
  • जरारा चौकी, खैर
  • हल्का मालऊ चौकी, टप्पल

Related Posts