BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मोबाइल चोरी का आरोपी और धारदार चाकू लेकर घूमने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

भिलाई। प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार जंघेल पिता मंगलु राम जंघेल उम्र 46 वर्ष निवासी कोहका भिलाई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2022 को रात्रि करीबन 01.45 बजे नेशनल हाइवे जी0ई रोड खुर्सीपार मे रोड स्वीपिंग मशीन वाहन मे हाइवे रोड की सफाई कर रहा था तथा अपना संमसंग कंपनी का मोबाईल फोन व हेल्फर का रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन व काला रंग का बैग जिसमे 2 नग थर्मस 3 नग कप कीमती 25,000 रूपये को डेस बोर्ड मे रखकर नीचे उतरकर साईड ब्रष का चैन लगा रहे थे, की कोई अज्ञात चोर डेसबोर्ड मे रखा 2 नग मोबाईल तथा बैंग को चोरी कर ले गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार मे अपराध दर्ज की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी0एन0 मीणा के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर पुरानी भिलाई के निर्देशन एवं थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव होकर आरोपी का पता तलाष मे जुट गयी।

प्रार्थी से पूछताछ करने पर बताया एक ग्रे कलर की एक्टिवा वाहन से 3 व्यक्ति मुह बांधकर आये और तेजी से खुर्सीपार गेट की ओर भाग जाना बताए संदेहियो एवं पुराने चोरो से पुलिस लगातार पुछताछ करती रही, इसी दौरान पुलिस को ग्रे कलर की एक्टिवा वाहन के संबंध मे कुछ जानकारी मिली जो पुराने चोर लक्की निवासी डबरा पारा भिलाई 03 का होना पता चला जो रात्रि मे मुकेश एवं सागर शर्मा के साथ घुमते हुए देखा गया तभी 1. मुकेष सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बालाजी नगर वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार 2. सागर शर्मा पिता शारदानंद शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी खुर्सीपार गेट एकता नगर जोन 02 खुर्सीपार को पकडकर थाना लाया।

जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल 01 कप थर्मस एवं घटना मे प्रयुक्त ग्रे कलर का एक्टिवा जुमला कीमती 45,000 रूपये का बरामद किया गया। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है एक अन्य आरोपी लक्की का पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू आरक्षक राकेश अन्ना, राकेश चौधरी, डी0 प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

थाना खुर्सीपार अपराध क्रमांक 38/2022 धारा 379 भादवि

आरोपी- 1. मुकेश सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बालाजी नगर वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार।
2. सागर शर्मा पिता शारदानंद शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी खुर्सीपार गेट, एकता नगर जोन 02 खुर्सीपार।
3. लक्की निवासी डबरा पारा भिलाई -03।

खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से धारदार चाकू के साथ पकडा गया बदमाश- दिनांक 03.02.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि जोन 03 शिव मंदिर के पास खुर्सीपार मे अवैघ रूप से एक व्यक्ति अपने कमर मे धारदार चाकू छिपाकर रखा है, कि सूचना पर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस तत्काल एक टीम उप निरीक्षक सतीश साहू हमराह जोन 03 शिव मंदिर के पास खुर्सीपार पहुचा जहां पर बदमाश पुलिस को देखकर लूकने छिपने लगा जिसे कडी मशक्कत से घेराबंदी कर पकडा गया।

आरोपी मनीष सिंह पिता रणविजय सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी क्वाटर 109/के केएलसी एकता नगर जोन 02 खुर्सीपार के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सतीष साहू आरक्षक राकेष अन्ना, चंदन सिंह, दीपक सिंह, की विशेष भूमिका रही।

थाना खुर्सीपार अपराध क्रमांक 39/2022 धारा 25 आर्म्स

आरोपी- मनीष सिंह पिता रणविजय सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी क्वाटर 109/के केएलसी एकता नगर जोन 02 खुर्सीपार।

Related Posts