BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन के खूबसूरत मुगल गार्डन का बदला नाम: अब इस नाम से जानेगी दुनिया, आम लोगों के लिए इस दिन से खुलेगा यह उद्यान, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका?

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस साल 31 जनवरी से 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया है. आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान  किया है।गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में स्थित कई मुगल शासकों के नाम पर बनी सड़कों का भी नाम बदला गया है. इसी कड़ी में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया गया था।

31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा मुगल गार्डन: राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस साल 31 जनवरी से 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा. इसके बाद  28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए ये गार्डन खोला जाएगा. इसके बाद 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों को गार्डन में एंट्री मिलेगी।

इस दौरान विजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे. गौरतलब है कि अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 12 तरह के खूबसूरत ट्यूलिप के फूल हैं. गार्डन जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाला है. इस गार्डन में कई तरह के खूबसूरत फूल और पौधे लगाए गए हैं. इनमें से ट्यूलिप और गुलाब के फूल लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र हैं।

ऑनलाइन पास के जरिए मिलेगी एंट्री: राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान में उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी, जो लोग ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग के जरिए पास लेकर आएंगे. एहतियात के तौर पर वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं होगी. गौरतलब है कि पिछले साल भी वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं थी. तब भी अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को ही गार्डन में जाने की इजाजत दी गई थी।

ये है गार्डन में जाने का समय: गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा. अमृत उद्यान में जाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 7500 लोगों के लिए ही टिकट जारी किए जाएंगे. इसके बाद 12 से शाम के चार बजे तक गार्डन में जाने के लिए एक फिर से 10 हजार लोगों को पास जारी किए जाएंगे. यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होगा।

इस साल एक खास बात यह भी है कि 26 मार्च को आम लोगों के घूमने के लिए लिए उद्यान बंद होने के बाद, राष्ट्रपति भवन की तरफ से किसानों, जवानों , दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए इसे एक-एक दिन खोलने की विशेष व्यवस्था की गई है. अमृत उद्यान 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए, 30 मार्च को सेना, अर्धसैनिक और पुलिस के जवानों के लिए और 31 मार्च को महिलाओं के घूमने के लिए विशेष रूप से खोला जाएगा।

उद्यान घूमने के लिए ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन: उद्यान घूमने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. हालांकि, राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा. उद्यान में लोगों का प्रवेश गेट नंबर 35 से हो सकेगा।

Related Posts