BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग आदेश किया जारी

केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी के आग्रह पर महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रत‍िबंध लगा द‍िया है. MEITY ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स व वेबसाइटों का ब्लॉकिंग आदेश जारी किए हैं…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रवर्तन न‍िदेशालय के आग्रह पर महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रत‍िबंध लगाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग आदेश जारी किए हैं. यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापेमारी के बाद की गई. इसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा भी हुआ है।

छत्तीसगढ़ पुलिस बल में एक कांस्टेबल के रूप में कार्यरत आरोपी भीम सिंह यादव और असीम दास को ह‍िरासत में ल‍िया गया था. उनको मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने वेबसाइट/ऐप को बंद करने पर काम नहीं क‍िया केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी. हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया।

सरकार पिछले डेढ़ सालों से इसकी जांच कर रही है. वास्तव में, ईडी से पहला और एकमात्र अनुरोध प्राप्त हुआ है और इस पर कार्रवाई की गई है. छत्तीसगढ़ सरकार को इसी तरह के अनुरोध करने से किसी ने नहीं रोका था।”

ऐप प्रमोटर्स से सीएम को 508 करोड़ के भुगतान की बात कही थी गौरतलब है क‍ि छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के ख‍िलाफ महादेव सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी जांच कर रही है. ईडी ने ऐप प्रमोटर्स की ओर से सीएम को 508 करोड़ रुपए से ज्‍यादा के भुगतान की बात भी कही थी. इस मामले पर कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के दौरान राज्‍य में सुरक्षा की ज‍िम्‍मेदारी संभाल रही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सीआरपीएफ पर भी सवाल खड़े क‍िए थे।

Related Posts