BREAKING

Uncategorised

मोटर सायकल से गांजा तस्करी करते दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 कि.ग्रा. गांजा जप्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार जिला बालोद के मार्गदर्षन में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 14.07.2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल होण्डा (ड्रीम युगा) सी.जी. 07 ए.टी. 6242 एवं बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर का होण्डा साईन में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर परिवहन करते उड़ीसा से बालोद गुरूर-झलमला के रास्ते से आ रहे है कि सूचना पर तस्दीकी हेतु उप निरीक्षक षिषिर पाण्डेय, थाना बालोद को हमराह स्टॉफ के साथ रवाना किया गया जिनके द्वारा गंजपारा महादेव भवन बालोद के पास उपरोक्त मोटर सायकल के चालकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

मोटर सायकल होण्डा (ड्रीम युगा) क्रमांक सीजी 07 ए.टी. 6242 में सवार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम कादिर खान पिता स्व. नजीर खान, उम्र 28 वर्ष, साकिन अटल आवास कुंदरू पारा बालोद, जिला-बालोद एवं बिना नंबर प्लेट की सिल्वर कलर का होण्डा साईन में सवार व्यक्ति से नाम पूछने पर अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद का निवासी बताया। गवाहों के समक्ष उक्त मोटर सायकल को तलाषी लेने पर अपने-अपने मोटर सायकल की सीट पर पीले रंग की साड़ी कपड़ा में 05-05 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 30,000/-रूपये रखे हुये थे।

मौके पर जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं उपरोक्त दोनो मोटर सायकल को जप्त कर पुलिस के कब्जा में लिया गया तथा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 212/2021 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पूर्व में राजहरा क्षेत्र अंतर्गत गांजा का परिवहन करते अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद पकड़ाया गया था। इनके खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 273/20 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायालय पेश किया गया है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस.ठाकुर, उप निरीक्षक षिषिर पाण्डेय, आरक्षक तुमेष सिन्हा, मुकेष देवांगन, भूपेन्द्र सलाम, देवानंद दामले, रवि बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाम आरोपी-
1.अरमान खान पिता स्व. रहमान खान, उम्र 30 वर्ष, साकिन जवाहर पारा बालोद।
2. कादिर खान पिता स्व. नजीर खान, उम्र 28 वर्ष, साकिन अटल आवास कुंदरू पारा बालोद,

अपराध क्रमांक- 212/2021 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट ।

Related Posts