BREAKING

Uncategorised

मोटर साइकल से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 30000/- ₹ का गांजा जप्त


रायपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा चाकूबाजी एवं मादक पदार्थो के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जिला रायपुर के मार्ग दर्शन में की जा रही कार्यवाही दौरान आज कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक एवेंजर मोटर सायकिल में सुनील मंढोतिया अपने दोस्त के साथ अवैध मादक पदार्थ ले साथ कबीर नगर क्षेत्र के अवधपारा सोंडोंगरी आने वाले है कि मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक करते हुए थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा सोंनडोंगरी के अवधपारा तालाब के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ परिवहन करते आरोपी सुनील मंढोतिया पिता स्व०भवर लाल मंढोतिया उम्र करीब 21 साल निवासी श्रीराम नगर फेस-02 केशव हाइट्स शंकर नगर रायपुर को 4.8 किलोग्राम मादक द्रव्य गांजा कीमती करीब ₹ 30000/- , के साथ पकड़ा गया। वे अपने फरार अन्य दोस्त ओमी धीवर के साथ मोटर सायकिल से गांजा की सप्लाई करते हुये पकडा गया है। उसके साथी पुलिस गिरफ्त में आने से पहले ओमी धीवर मौके से अपने एवेंजर मोटर सायकिल से फरार हो गया। इनके विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 166/20 धारा 20B एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही विवेचना में ली गई है।।

Related Posts