BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने PM मोदी, बोले- यह ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दौरे पर हैं। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. अब तक 21 देश पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।

सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मॉरीशस के पीएम ने अभी घोषणा की है कि वे मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेंगे। मैं आपके फैसले को विनम्रता के साथ स्वीकार करना चाहता हूं। यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखुल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की. मंगलवार सुबह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टेट हाउस’ में गोखुल से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम धरमबीर गोखुल के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. वह भारत और भारतीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने को लेकर मैंने आभार व्यक्त किया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने दोनों देशों के बीच साझा इतिहास और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को याद किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में दूसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष सम्मान के रूप में राष्ट्रपति गोखुल और प्रथम महिला वृंदा गोखुल को ओसीआई कार्ड सौंपे. उन्होंने महाकुंभ से पीतल और तांबे के बर्तन में संगम का पवित्र जल भी राष्ट्रपति गोखुल को उपहार स्वरूप भेंट किया. मोदी ने गोखुल को बिहार का सुपरफूड मखाना भी भेंट किया।

Related Posts