BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मैसेज को वायरल करने और झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 4.93 लाख रुपए ऐंठने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी सेक्टर 9 भिलाई निवासी दिनॉक 24.08.25 को लिखित आवेदन पेश कर आरोपिया दुर्गा सिह के द्वारा उसे झूठे केश में फसा देने, दोनों की बात को उसकी पत्नी को बताकर बदनाम करने वाट्सअप को दिखाकर व एसएमएस कर अपमानित करने एवं आत्महत्या करने की धमकी देकर दिनाक 07.08.25 से 15.08.25 तक कुल 4,93,000/- रुपए की उगाही किया है।

इसके संबंध में रिपोर्ट करने पर आरोपिया के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध दर्ज के बाद आरोपिया दुर्गा सिह को धारा 35(1) (b) (iv) बीएनएसएस का नोटिस तामिल कर अपने पक्ष रखने हेतु दिया गया।

किन्तु आरोपिया द्वारा अपने बचाव में कोई तथ्य या कागजात प्रस्तुत नहीं कर पायी, जो आरोपिया की पता साजी कर पुछताछ कर गवाहों के समक्ष मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपने कथन में प्रार्थी से उसे उद्‌द्यापित कर कुल 4,93,000 रु. मांग कर लेना बतायी।

आरोपिया दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा साकिन म.न. 48 स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला को अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनाक 25.08.25 को 15.30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है*

नाम पता आरोपिया :- दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा साकिन म.न. 48 स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला

Related Posts