भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मानसून में विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु इलेक्ट्रिकल लाइन में लगने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य संपादित किया जायेगा। इस कार्य के तहत टाउनशिप के सेक्टर-1 में 28 मई, 2021 को सड़क-4 से लेकर 7 तक तथा सेक्टर-1 के सी मार्केट एरिया में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी क्रम में 29 मई, 2021 को भी सेक्टर-1 में सड़क-14 व 15 तथा सड़क 22 से लेकर 25 तक प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगर सेवाएँ विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।














