BREAKING

Uncategorised

मुख्य सचिव से बैच 2020 के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मंत्रालय महानदी भवन में उनके कक्ष में भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2020 के छत्तीसगढ़ केडर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियो से परिचय प्राप्त किया और प्रशिक्षण की जानकारी ली। प्रशिक्षु अधिकारियों ने छत्तीसगढ शासन की गोधन न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना को सराहा और अन्यों के लिए अनुकरणीय बताया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपने कार्य अनुभव को साझा किया। उन्होंने अधिकारियों को लगन व समर्पण से शासन के कार्य करने की सीख दी। मुख्य सचिव से प्रशिक्षु आईएएस कुमार बिश्वरंजन, अभिषेक कुमार, श्वेता सुमन, प्रतीक जैन, रोमा श्रीवास्तव, सुरूचि एवं हेमंत नंदनवर ने मुलाकात की।

Related Posts