वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिसर खाली कराने के बाद तेंदुए को सीढ़ी के सहारे निकालने का प्रयास किया जाएगा, उनका कहना है कि हमारे पास तेंदुए को पकड़ने के लिए फिलहाल जाल ही है…
गाजियाबाद (ए)। गाजियाबाद की कोर्ट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट परिसर में तेंदुआ घुस आया. इस दौरान तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. चार घायलों को संजय नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची इधर, गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गयी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी रही।
जूता पॉलिस करने वाले पर किया हमला जानकारी के अनुसार, शाम सवा चार बजे कचहरी परिसर में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया. इसके बाद तेंदुए ने सीजेएम कोर्ट के सामने जूते पॉलिश करने वाले सलीम नाम के युवक पर हमला कर उसे घायल दिया. इसके बाद तेंदुआ बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। यह देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई. तुरंत घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दे दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी।
कई लोगों को किया जख्मी शाम के समय कोर्ट परिसर में अच्छी खासी भीड़ रहती है. इस दौरान तेंदुए ने कोर्ट परिसर में मौजूद कई लोगों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. फिलहाल बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर छिपे न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और मुकदमे की पैरवी करने आये वकीलों और आम लोगों को निकाला जा रहा है।
#WATCH | Several people injured as leopard enters Ghaziabad district court premises in Uttar Pradesh pic.twitter.com/ZYD0oPTtOl
— ANI (@ANI) February 8, 2023















