BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्यों में उदासीनता पर हुई कार्यवाही

दुर्ग। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में श्रीनिवास द्विवेदी का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग नियत किया गया है।

नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Related Posts