BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री से बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की सराहना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वरा भास्कर को मिलेट से बने उत्पाद और कोसा से बनी साड़ी उपहार स्वरुप भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बताया की फिल्म निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एक बेहतरीन और उपयुक्त जगह है।

यहां के कला- संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल फिल्म उद्योग को सहजता से आकर्षित कर रहे हैं, जो की फिल्म निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। साथ ही स्वरा भास्कर ने छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति की भी सराहना की।

उन्होंने यह भी बताया की हमें फिल्म निर्माण के लिए यहां से काफी सहयोग भी मिल रहा है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से छत्तीसगढ़ में फिल्म मिसेज फलानी की शूटिंग चल रही है, जिसमे अभिनेत्री स्वरा भास्कर मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Related Posts