रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति भिलाई-3 के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष सुजीत बघेल, उपाध्यक्ष उमेश बघेल, संरक्षक कृष्णा चंद्राकर, एल. बी. वर्मा एवं जवाहर यादव शामिल थे।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चरौदा एकता मंच जिला दुर्ग के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में संदीप सिंह, एस. वेंकटरमन, आशीष, टनेण ठाकरे एवं बी. डी. प्रसाद शामिल थे।
दशहरा उत्सव समिति कुम्हारी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष नोबल सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रमोद राजपूत एवं मनहरण यादव शामिल थे।














