रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री कुलस्ते ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने आशा जतायी कि श्री साय के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री कुलस्ते के प्रति आभार जताया।
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पहुना में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रतिनिधिमंडल में अनिल शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, बीपी शर्मा, सतीश मिश्रा, राजेश चटर्जी, महेंद्र राजपूत, तीरथ सेन, मनीष ठाकुर, राकेश शर्मा, ओपी शर्मा, सत्येंद्र देवांगन, लक्ष्मण भारती, पंकज पांडे, जय साहू, संतोष वर्मा, लोकेश, ऋतु परिहार, रीना राजपूत शामिल थीं।















