BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री से एनएमडीसी के सीएमडी ने की सौजन्य मुलाकात : मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 करोड़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि के चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहायता के लिए श्री देब को धन्यवाद दिया।
    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव खनिज संसाधन विभाग अन्बलगन पी. एवं एनएमडीसी के सलाहकार दिनेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Related Posts