BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में मुंगेली व्यापार मेला के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने मुंगेली में होने वाले व्यापार मेला के ब्रोसर का विमोचन किया और सफल आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

यह मेला 18 से 23 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेली व्यापार मेला के संयोजक यशपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह और सचिव विनोद यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Posts