BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है।

नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री श्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। इस मौके पर सुबह पहुना में वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित

सच्चिदानंद उपासने, सुनील कुकरेजा, लोकेश कावड़िया, सुनील रामदास अग्रवाल, अरूणधर दीवान, अब्राहम तिर्की, पीयुष मिश्रा, नीलकंठ महाराज, नरेन्दर सिंह सलुजा, सोनू सलुजा, शंकर लाल दानवानी, डॉ. अजय त्रिपाठी, अनुप खेलकर, संतोष साहू, गोरेलाल नायक, रमेश शर्मा, सतीश बेहरा, पूनम सोलंकी, अखिलेश पवार, बाबूलाल अग्रवाल, दिपेश शर्मा और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Posts