BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री को हाल ही में पेश हुए छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार विशेष पहल कर रही है और इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग के क्षेत्र में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ग्राम लोधमा में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए: मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम लोधमा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनतान-धर्म ज्ञान का महासागर है।

जिसमें जितनी क्षमता हो, वह उतने गहरे उतर सकता है। ज्ञान की इस परंपरा का न आदि है और न ही अंत है। यदि हम केवल श्रीमद् भागवत की ही बात कर लें, तो इसकी गहराई को छूने के प्रयास में ही सारा जीवन बीत जाता है। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला ग्राम लोधमा में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे वृंदावन से पहुंचे श्रद्धेय पंडित बलराम शास्त्रीजी कथा वाचन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम मंदिर में भगवान राम का दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। ज्ञात है कि ग्राम लोधमा राम वन गमन क्षेत्र अंतर्गत शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वन गमन परिपथ को भी विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर कथावाचक पंडित बलराम शास्त्री ने मुख्यमंत्री को तुलसी माला और श्री राम गमछा पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री में वृंदाबिहारी लाल की जयकारे के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने गांव वालों को इस भक्तिमय आयोजन की शुभकामना देते हुए कहा की यह भव्य आयोजन करते आ रहे है। आगे भी होता रहे। उन्होंने कहा कि वृंदावन बिहारी और राधा रानी के आशिर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दो दिन पहले बजट में कुनकुरी में अस्पताल की सौगात दी गई है, जिससे अंचल में स्वास्थ की सुविधाएं बढ़ेगी। लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा इस अंचल को अनेकों सौगातें दी है। आगे भी अंचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने यहां भागवत भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की गई।

Related Posts