BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सचिव राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.), सचिव राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं संचालक, संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उन्होंने राज्य के समस्त भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सैनिक कल्याण बोर्ड के विभिन्न गतिविधियों के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।

स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने दी श्रद्धांजलि: प्रदेश के मंत्री, सासंद और विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का विगत दिनों जगदलपुर में निधन हो गया था।

स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सासंद विजय बघेल, विधायक राजेश अग्रवाल, कवासी लखमा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संपत अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव, पूर्व विधायक राम सेवक पैकरा, बैदूराम कश्यप, महेश गागडा, संतोष बाफना, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व महापौर जगदलपुर जतिन जायसवाल, छबिंद्र कर्मा एवं ओजस्वी मंडावी सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विक्रम सिंह देव, विधायक किरण देव और उनके परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Posts