BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट मीटिंग आज, बजट पर चर्चा समेत अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। आज बुधवार को साय कैबिनेट की मीटिंग होगी. शाम 5 बजे मंत्रालय में होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता सीएम विष्णु देव साय करेंगे. बैठक में राज्य सरकार अपने पहले बजट पर चर्चा करेगी. इसके साथ ही आगामी बजट में सरकार की ओर से नई योजनाओं को शामिल करने पर सहमति बन सकती है. इसके अलावा अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की संभावना है. आज की कैबिनेट बैठक लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

श्री साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण प्रदेश की प्रगति में बेटियां अप्रतिम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खूब पढ़े, निडर होकर आगे बढ़े, अपने सपने साकार करें और घर परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार प्रत्येक बालिका के सर्वांगीण विकास, उनके स्वाभिमान व सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है।

स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता: केंद्र सरकार द्वारा जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बिताया। सामाजिक न्याय को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दौर में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं आजाद भारत को सकारात्मक दिशा देने में स्वर्गीय श्री ठाकुर का बड़ा योगदान रहा। केंद्र सरकार द्वारा स्वर्गीय श्री ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना ऐतिहासिक फैसला है।

Related Posts