रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल के बाद दो गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र लोटापानी गाँव, ग्राम पंचायत गड़ाकटा के इस आश्रित बस्ती में 80 कोरवा परिवार निवास करते है, इन कोरवाओं ने शनिवार 13 जनवरी को बगिया स्थित सीएम निवास पहुंचकर गाँव मे जल संकट की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती मे कुआ और तालाब की स्थिति सही नहीं है और जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित पानी टंकी से भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, इससे स्थानीय ग्रामीणों को एक एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने गर्मी के दिनों मे समस्या गहराने की आशंका जतायी थी, कोरवाआंे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, सीएम निवास बगिया ने कलेक्टर को तत्काल, लोटापानी गाँव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। निर्देश पर कलेक्टर ने लोटापानी गाँव मे बंद पड़े पानी टंकी को चालू कराया। पानी की समस्या सुलझने से लोटापानी की निवासियों को राहत की सांस ली हैँ। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
अमडीहा की समस्या भी हुई दूर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल के बाद अमडीहा के ग्रामीणों को भी पानी समस्या से मुक्ति मिल गईं है, इस गांव मे पंप हाउस का मोटर मे तकनीकी खराबी आ जाने से लम्बे अरसे से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम निवास बगिया से करते हुए, मोटर को सुधरवाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मोटर की तकनीकी गड़बड़ी को सुधार कर पानी आपूर्ति सुचारु कर दिया गया है। यहां के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गांव बगिया में लोगों से की भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने बगिया निवास में आमजनों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान बगिया समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों से भेंटकर उनकी बातें भी सुनी। बड़ी संख्या में निवास पहुंचे आमजनों से श्री साय से बारी-बारी भेंट कर उनकी मांगों और समस्याओं से अवगत भी हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवास में पहुंचे कई समाज के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की।















