BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के भाषण को सुना

रायपुर। नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित विकास प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा भी स्टाल लगाया गया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के छत्तीसगढ़ से जुड़े संस्मरणों के साथ ही 14 अक्टूबर 1977 को संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का ऑडियो भी आम जनता के लिए सुलभ कराया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कल राज्योत्सव के विभिन्न स्टालों के अवलोकन के दौरान जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में स्वर्गीय श्री बाजपेयी के ऐतिहासिक भाषण का ऑडियो उपलब्ध होने की जानकारी दी गई, तो उन्होंने उस ऐतिहासिक भाषण को हेडफोन लगाकर पूरे मनोयोग से सुना।

भाषण को सुनने के दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उनकी भावुकता उनके आंखो में भी दिखी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बाजपेयी के भाषण का ऑडियो आम जनता के लिए सुलभ कराने के लिए जनसंपर्क विभाग की प्रशंसा की।

जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में ‘कैसा हो मेरे सपनों का छत्तीसगढ़‘ पर आंगतुकों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पर पोस्ट कार्ड भी लिखे गए। स्टॉल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड का अवलोकन कराया गया।

Related Posts