रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर विधानसभा में 56 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत के 45 कार्याें, कुनकुरी विधानसभा के 40 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के कुल 102 कार्याें और पत्थलगांव विधानसभा के 13 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के कुल 35 कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। श्री साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही श्री साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा में जिन प्रमुख कार्याें का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में पृथक-पृथक बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है।
प्रत्येक महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्याें का भूमिपूजन करेंगे।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय जिन प्रमुख कार्याें का लोकार्पण करेंगे, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रूपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड, जशपुर पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद श्री साय 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। श्री साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसम्बर को मध्य रात्रि के बाद रात 12.35 बजे रायगढ़ के कोसमनारा बाबा आश्रम तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित आश्रम के संक्षिप्त प्रवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इसके बाद रायगढ़ से सवेरे 9.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सवेरे 10.15 बजे रायपुर आएंगे और दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.10 बजे रायपुर हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.10 बजे जशपुर पहुंचेंगे और जैन मंदिर के पास दोपहर 2.20 बजे ‘‘सौरभ सागर महाराज द्वार‘‘ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर में अपरान्ह 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपरान्ह 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह‘‘ में शामिल होंगे। इसके बाद श्री साय शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और शाम 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे।
श्री साय शाम 6.40 बजे जशपुर के पतराटोली पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक पतराटोली-चरईटांड-महुआटोली-सलिहाटोली तक रोड शो तथा कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया एवं बंदरचुंवा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।















