रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। देखे वीडियो…👇
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने दीन-दुखियों,अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर पूरी दुनिया को सेवा और शांति का पाठ पढ़ाया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया।
सेवा के क्षेत्र में वह इतनी ऊंची उठ गईं कि उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्री साय ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन हमेशा लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
















