BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी विभाग के बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे तथा जशपुर जिले किलकिला में आयोजित संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आबकारी विभाग के बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात जशपुर जिले के किलकिला जाएंगे और वहां दोपहर 12.20 बजे से 1.20 बजे तक संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से 2.55 बजे रायपुर वापस आएंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे से 5.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज सभागार रायपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री रायपुर के भारत माता चौक में संध्या 6.45 बजे से भारत माता की आरती कार्यक्रम शामिल होंगे।

Related Posts