BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

इस दिन पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है।

हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

माता जी पिस्ता देवी, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी, समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल की माता थीं।

Related Posts