BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, महतारी वंदन समेत इन योजना पर लग सकती है मुहर?

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी’ यानी बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादे महतारी वंदन योजना पर मुहर लग सकती है। शासकीय स्तर पर इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश बहुत पहले ही दिए जा चुके हैं। वहीं इस बैठक में विधानसभा बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

इससे पहले विष्णुदेव साय कैबिनेट की दो बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि इन दोनों बैठकों में सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ही शामिल हुए थे। तीसरी कैबिनेट की बैठक में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और 9 मंत्री शामिल हुए थे।

वित्त मंत्री ने की वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में मंगलवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने मंत्री केदार कश्यप के विभागों की बजट तैयारियों पर चर्चा की: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में मंत्रालय महानदी भवन में उनके संबद्ध विभागों के बजट की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट प्रावधानों को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की।

Related Posts