BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध, जब भी मुझसेे मुलाकात करने आएं पुष्प गुच्छ के बजाय केवल एक पुष्प भेंट करें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

वन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री को पुुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) प्रफुल्ल ठाकुर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकुर को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

सांसद मोहन मंडावी ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कांकेर से लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Posts