BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि, आज कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान दिए सर्वाेच्च बलिदान पर पूरे देश को गर्व है।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल: राज्यपाल रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में आज 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में होगा।

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा।

इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों की नामावली का वाचन तथा अतिथिगणों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यपाल रमेन डेका इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

Related Posts