रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 14 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। हेलीपेड कुंजारा के 03 किलोमीटर क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित या गया है। मुख्यमंत्री के जिला रायगढ़ तहसील लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड में लैडिंग, उड़ान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड कुंजारा तहसील-लैलूंगा के 03 किलोमीटर की परिधि को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1174.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1122.0 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी,
राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.4 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1569.7 मिमी और सुकमा जिले में 1706.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
















