BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुछ ही देर में पीएम मोदी सहित इन नेताओ से करेंगे मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 23 दिसम्बर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदूराम भांगे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के चकरभाठा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदूराम भांगे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय श्री भांगे का अतुलनीय योगदान रहा। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 14 वर्ष की किशोरावस्था में भी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया और 3 महीने तक जेल में निरुद्ध रहे। स्वर्गीय श्री भांगे का योगदान हमेशा इतिहास में अमिट अक्षरों में लिखा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री भांगे का निधन जिला चिकित्सालय बिलासपुर में हुआ। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

Related Posts