BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर के दौरे पर, बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में लेंगे हिस्सा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार 24 जून को अम्बिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर वे 12.30 बजे राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन: सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। श्री साय नेे कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक अग्नि चन्द्राकर के निधन पर व्यक्त किया शोक: महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अग्नि चन्द्राकर के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चन्द्राकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

Related Posts