रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रिसाली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रिसाली निगम के चुनाव प्रभारी सुदेश देशमुख एवं ब्रिज मोहन सिंह, चुनाव संचालक जितेन्द्र साहू, हेमंत बंजारे, संतोष देशमुख , विनोद गुप्ता ,जाकीर अहमद ,मोन्टू तिवारी, राकेश मिश्रा ,अमित जैन ,ओम प्रकाश साहू, हेमंत सोनी रितेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।














