रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध यूटयूबर देवराज पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ही ‘‘काका स्मार्ट लगथे‘‘ का विडियो बनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और उनके कार्य और जज्बे की सराहना की। महासमुंद जिले के निवासी देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर है।
वे ज्यादातर काॅमेडी विडियो बनाते है। देवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। देवराज ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव एवं संगीता सिन्हा, रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन पूर्ण न हो पाने के कारण कुछ लोगों को नियुक्ति न मिल पाने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।












